रामपुर, मार्च 27 -- ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। स्वार-खेमपुर फीडर के मुख्य ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी (करेंट सप्लाई बाधित) आने के कारण पिछले 20 घंटों से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है और उन्होंने विभाग के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया है।गुरुवार की रात से ठप पड़ी बिजली के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बिजली गायब रहने से लोगों के मोबाइल और घरों में लगे इन्वर्टर भी शो पीस बन गए हैं। सबसे ज्यादा समस्या पेयजल की हो रही है, क्योंकि पानी की टंकियां खाली हो चुकी हैं और पशुओं के लिए चारे-पानी का इंतजाम करना दूभर हो गया है। विभाग की लापरवाही पर भड़के उपभोक्ताग्रामीणों का आरोप है कि फाल्ट की सूच...