आगरा, जून 8 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में नदरई के समीप हजारा नहर में डूबे तीनों सगे भाइयों के शव रविवार को एक-एक कर पानी से बाहर निकाल लिए गए। दो भाइयों के शव सुबह उतराते मिले तो एक भाई का शव शाम के समय तलाश के दौरान मिला। तीनों युवकों के शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। करीब 20 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में पीएसी की फ्लड यूनिट के सदस्यों पर शारीरिक थकान साफ दिखाई दे रही थी। बता दें कि हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव टीकरी कला निवासी 27 वर्षीय जयप्रकाश, 24 वर्षीय अजय, 22 वर्षीय हरेंद्र उर्फ छोटू पुत्र डालचंद्र व उनका चचेरा भाई सुमित पुत्र राम सिंह गत शनिवार दोपहर नदरई के समीप हजारा नहर में नहा रहे थे। यह भी पढ़ें- 20 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन, हजारा नहर से बु...