गाजीपुर, जुलाई 8 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मौधा-सौना फीडर का केबल बॉक्स बार-बार जलने से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। ताजा घटना में केबल बॉक्स फुंकने से अनौनी, करमपुर, शिवदासपुर, लौलहा, तराए, अमेदा, जमीन संदल सहित दो दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति करीब 20 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच हजारों उपभोक्ताओं, किसानों और छोटे कारोबारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि मौधा और सौना पावर हाउस का केबल बॉक्स लगभग हर सप्ताह जल जाता है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान करने के बजाय केवल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर देता है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: तीन बार जल रहा केबल बॉक्स, दो दर्जन गांवों में बिजली गुल इससे समस्या लगातार बनी हुई है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट गहरा गया, इनवर्टर जवाब द...