20 घंटे बंद रही 12 गांवों की बिजली, छाया अंधेरा
इटावा औरैया, जून 28 -- जसवंतनगर, संवाददाता। बलरई के जाखन फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति 20 घंटे से अधिक समय तक बंद रहने के कारण लोग खासे परेशान हैं। शनिवार दोपहर तीन बजे बिजली चली गई इसके बाद इन गांव के लोगों की रात अंधेरे में गुजरी और दोपहर की गर्मी भी बिना बिजली के ही गुजारनी पड़ी। रविवार दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट से पेयजल आपूर्ति और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है। रात में बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन भी नहीं उठे। इस अव्यवस्था के चलते फीडर से सबंधित नगला तौर, जाखन, घुराह, सरामई, नगला सलहदी, गढ़ी दलेल, गढ़ी रामधन, कछपुरा, पूछरी, लुंगे की मड़ैया और विकास नगर समेत एक दर्जन से अधिक गांवों में 20 घंटे बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.