खगडि़या, फरवरी 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर पुलिस, डीआईयू व एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम दो महिला कारोबारियों को 20 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत 35 हजार) के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार स्मैक कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बलुआही के श्रीकांत यादव क ी पत्नी नूतन देवी व ब्रह्मदेव यादव की पत्नी रानी देवी के रूप में की गई है। वहीं 20 ग्राम स्मैक के अलावा 24 हजार एक सौ रुपएनकद, दो मोबाइल भी बरामद किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता, एसआई राहुल कुमार, ट्रेनी एसआई सफत खातून, डीआईयू खगड़िया व एसओजी थ्री पटना की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। वहीं दोनों गिरफ्तार महिला कारोबारियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद मोबाइल के सीड...