20 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
मुंगेर, मई 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर चलाए जा रहे विशेष सर्च अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल और सीआईबी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार की शाम चलती ट्रेन से उतरकर भागने की कोशिश कर रहे एक ब्राउन शुगर तस्कर को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चार पुड़िया में करीब 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार युवक की पहचान गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के सदर बाजार खलासी मोहल्ला निवासी स्व. गोपाल पटवा के पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई है। सीआईबी इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि ट्रेन संख्या 13419 अप भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा इंटरसिटी ट्रेन जमालपुर आ रही थी, इस ट्रेन में उनके साथ स्पेशल टीम सर्च अभियान चला रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.