रामपुर, मई 22 -- रामपुर। जनपद में विशेष छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्राम सिमरिया, तहसील मिलक स्थित मैसर्स बाला जी आईसक्रीम से आईसकैंडी घोल का नमूना लिया गया। वहीं,शाहबाद रोड स्थित अजीतपुर पुलिस चौकी के निकट विभिन्न दूध विक्रेताओं से दूध के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त रामपुर रोड, स्वार स्थित प्रतिष्ठान से अरहर दाल एवं साबुत धनिया के नमूने लिए गए। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के निकट स्थित प्रतिष्ठान से मिक्स जूस का नमूना लिया गया। मिलक क्षेत्र स्थित किराना स्टोर से पैक्ड चाय का नमूना भी जांच हेतु एकत्र किया गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 20 विधिक नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...