उरई, अप्रैल 8 -- जालौन।संवाददाता शराब लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक के पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।एसआई अमर सिंह को सूचना मिली कि पहाड़पुरा तिराहे के पास पहाड़पुरा निवासी आदर्श कुमार अवैध रूप से शराब बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देशी शराब के बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...