उरई, जून 14 -- कालपी। संवाददाता ग्राम स्वरूपपुर में पुलिस ने 20 क्वार्टर देसी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक सुरेश चंद्र व हमराही सिपाही सुरेंद्र कुमार, शिवा सक्सेना को मुखबिर से सूचना मिली कि स्वरूपपुर पंचायत घर के सामने एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध करुनाधीश निवासी ग्राम मुसमरिया को पकड़ा। तलाशी में प्लास्टिक की बोरी से 20 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई। आरोपी लाइसेंस नहीं दिखा सका और माफी मांगने लगा। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...