गोरखपुर, मई 10 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। देश में आगामी 20 मई को प्रस्तावित दवा व्यापारियों के बंद के आह्वान का एक संगठन ने विरोध करने का एलान किया है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन यूपी (सीडीएफयूपी) के एलान के बाद जिले के केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कहा है कि 20 मई को जनपद की दवा दुकानें एवं फार्मेसी प्रतिष्ठान खुले रहेंगे। फेडरेशन ने प्रस्तावित बंद का विरोध करते हुए कहा है कि हड़ताल किसी भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है तथा मरीजों के हित सर्वोच्च है। सीडीएफयूपी के प्रदेश महासचिव सुरेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1.40 लाख लाइसेंसधारी दवा दुकानें एवं फार्मेसी करोड़ों लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। ऐसे में दवा दुकानों का बंद होना गंभीर मरीजों, बुजुर्गों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लि...