समस्तीपुर, फरवरी 7 -- समस्तीपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट ), 2026 शनिवार को कड़ी निगरानी में ली गई। सीबीएसई, नई दिल्ली से संचालित यह परीक्षा एक पाली में ली गई। ढाई घन्टे की इस परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे गए थे, जिनमें नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं थी। इस परीक्षा के लिए 8520 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें 492 अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। ढाई घन्टे की यह प्रतियोगिता परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर सीट्स पर ली गई। इस परीक्षा के सिटी कॉर्डिनेटर व पोदार इंटरनेशनल स्कूल, शम्भुपट्टी, समस्तीपुर के प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने बताया कि 20 केन्द्रों पर शनिवार की परीक्षा में हर क्लास में 24 अभ्यर्थी पर दो वीक्षकों को लगाया गया था। परीक्षा केन्द्रों पर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लेने व कड़ी तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को परीक...