मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती परीक्षा बुधवार को जिले में 20 केन्द्रों पर होगी। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को पेन लेकर आने की मनाही है। उनको केन्द्र पर ही पेन उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। एकल पाली में यह परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होगी। रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा शुरू होने से ढाई घंटा पहले सुबह 9.30 बजे तय की गई है। बुधवार को इस परीक्षा में 11696 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि प्रश्न पुस्तिका व ओएमआर के बॉक्स को परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थियों के सामने 11.50 में खोला जाएगा। 11.55 में इसका वितरण किया जाएगा। सील्ड बॉक्स में प्रश्न पुस्तिका के साथ उतनी ही संख्या में पेन भी उपलब्ध रहेगा। केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया गया है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.