लखीमपुरखीरी, मई 9 -- 20 मई को आल इंडिया संस्था द्वारा प्रस्तावित भारत बन्द आह्वान से केमिटस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने खुद को अलग बताया है। एसोसिएशन के शरद मेहरोत्रा ने बताया कि लखीमपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन इस बंदी का समर्थन नहीं करती है। उन्होंने बताया कि जिले का दवा बाजार पूरी तरह से खुला रहेगा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि अगर कोई भी इस दिन अपना प्रतिष्ठान बंद रखता है तो पूरी जिम्मेदारी उसकी होगी। एसोसिएशन से इसका कोई मतलब नहीं रहेगा। यह भी पढ़ें- लालकुआं के मेडिकल स्टोर 20 मई को बंद यह भी पढ़ें- 20 मई को दवा दुकानदार हड़ताल पर रहेंगे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...