20 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी, 10 नमूने लिए, दो कारोबारियों को नोटिस
संभल, जुलाई 8 -- खरीफ अभियान के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी, अवैध भंडारण तथा ओवररेटिंग पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रशासन ने जिलेभर में व्यापक अभियान चलाया। प्रमुख सचिव, लखनऊ के निर्देश पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल द्वारा गठित टीमों ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कीटनाशक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी कर सघन जांच की। अभियान के तहत कुल 20 कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने 10 दुकानों से कीटनाशकों के नमूने (सैंपल) संग्रहित किए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। साथ ही अनियमितता मिलने पर दो दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। यह भी पढ़ें- Gonda News: दुकानों पर छापेमारी, कीटनाशकों के 10 नमूने भरे उप कृषि निदेशक अरुण कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.