गढ़वा, जनवरी 6 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में केसीसी ऋण को लेकर मंगलवार को प्रभारी बीडीओ यशवंत नायक की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बैंक के एलडीएम सत्यदेव रंजन, एफएलसी कमल कुमार और सीएफएलसी श्याम सुंदर महतो उपस्थित थे। उक्त अवसर पर बीटीएम प्रवीण कुमार मिश्रा ने किसानों के बीच केसीसी ऋण के लिए फार्म का वितरण किया। शिविर में सुयोग्य श्रेणी के 20 किसानों द्वारा केसीसी फॉर्म जमा किया गया। वहीं 40 किसानों के फॉर्म सही नहीं पाए गए। एलडीएम ने उपस्थित किसानों और किसान मित्रों को बताया कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से बैंक के माध्यम से केसीसी ऋण 7 प्रतिशत पर देता है। उन्होंने कहा कि बैंक से लगातार लेनदेन करने वाले किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज देना पड़ता है जबकि केसीसी ऋण लेने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.