सोनभद्र, जुलाई 17 -- खलियारी, हिंदुस्तान संवाद। नगवां ब्लाक क्षेत्र स्थित पीएचसी खलियारी पर शुक्रवार को एचपीवी वैक्सीन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय एएनएम सरस्वती देवी के माध्यम से 14 से 15 वर्ष के लगभग 20 किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया। साथ किशोरियों को इसके लिए जागरुक भी किया गया। एएनएम सरस्वती देवी ने बताया कि 14 वर्ष से 15 वर्ष तक के किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर की बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन लगाया जा रहा है। जब किशोरियों का अपने उम्र में विवाह होता है तो सर्वाइकल कैंसर होने का डर बना रहता है उसका सबसे प्रमुख कारण इस अवस्था में एचपीवी वैक्सीन से छूट जाना है। इसलिए सभी को 14 से 15 वर्ष तक की उम्र में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अनिवार्य रूप से लगवा लेना चाहिए। बलियारी गांव की 20 किश...