लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- होली त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच व सैम्पलिंग अभियान की शुरुआत की। रंगीन कचरी की बिक्री पर रोक लगाने को अभियान चल रहा है। जांच व निरीक्षण के दौरान 20 किलो रंगीन कचरी सीज कराई गई। वहीं खराब मिठाई नष्ट कराई गई। सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि होली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि बुधवार को धौरहरा तहसील के सिसैया व धौरहरा में अभियान चलाया गया। छेना, कालाजाम, बर्फी सहित 16 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई। इस दौरान दुकानों पर बिक्री के लिए रखी मिली 20 किलो रंगीन कचरी को सीज किया गया। सिसैया में तीन मिठाई, धौरहरा में कचरी का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.