भागलपुर, अगस्त 19 -- नवगछिया, निज संवाददाता। रंगरा पुलिस ने 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। एसपी कार्यालय से मिले प्रेस रिलीज में बताया गया है कि 17 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर रंगरा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई कर थाना चौक से कुल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...