जमशेदपुर, मई 2 -- राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशासन ने कला दलों का ऑडिशन बीते 18 अप्रैल को जिला जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया था। इसमें कुल 20 दलों ने हिस्सा लिया था। इनमें 16 जिला के और चार राज्य के दूसरे जिलों के दल शामिल थे। इनमें से जिला के छह जबकि राज्य का एक मात्र दल ग्रेड ए श्रेणी में चुना गया है। जिला के पांच दल ग्रेड बी और पांच दल ग्रेड सी में हैं। दूसरे जिलों के कला जत्था में से दो ग्रेड बी और एक ग्रेड सी में चयनित हुआ है। जिला के जो दल ग्रेड ए में आए हैं उनमें आदिवासी रोमोज अखड़ा बिहिन्दा, धालभूमगढ़, पीपुल्स एसोसिएशन फॉर थियेटर जुगसलाई, कलाधाम सोनारी, कलाकृति नाट्य मंच धतकीडीह, गोमहेड़ अखड़ा जसकनडीह, सरजमदा और नाट्यशाला सोनारी शामिल हैं। इसी श्रेणी में सरायकेला जिले के ईचागढ़ प्रखंड का नटराज कला केन्द्र...