खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी के मटिहानी गंडक घाट पर 20 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर बन रहे पुल का इस साल अब तक निर्माण शुरू नही हो सका है। जिसके कारण इस साल भी लोगों को नाव की सवारी करनी होगी। उल्लेखनीय है कि खगड़िया व मुंगेर जिले के दियारा इलाके गांवों को एनएच-31 से जोड़ने के लिए 30 जनवरी 2017 को मानसी के बूढ़ी गंडक नदी पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल का निर्माण शुरू किया गया था। पुल निर्माण शुरू होने के बाद लोगों में काफी खुशियां देखी गई थी। वही पुल के निर्धारित समयावधि पर पूरा नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जिस समय पुल निर्माण शुरू किया गया था उस समय ंअतिम तिथि 31 जनवरी 2019 निर्धारित की गई थी। पर, आठ साल बाद भी पुल के तीन स्लैब व एप्रोच सड़क का काम अधूरा है। पुल का निर्माण समय पर नहंी होने से अब...