रुडकी, अगस्त 1 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की सिविल अस्पताल में प्रस्तावित 20 करोड़ रुपये की लागत वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) के निर्माण की दिशा में कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निर्माण स्थल का जायजा लिया और अस्पताल प्रशासन के साथ आवश्यक तैयारियों पर मंथन किया। निर्माण शुरू होने से पहले स्थल पर मौजूद अवरोधों को हटाने के लिए संबंधित विभागों से अनुमति लेने की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रस्तावित भवन स्थल पर खड़े पांच पेड़ों, तीन विद्युत पोल और आसपास स्थित रोटरी क्लब भवन की स्थिति का अवलोकन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...