मधुबनी, मार्च 16 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मिथिला की संस्कृति और परंपरा को समर्पित मिथिला महोत्सव-2026 का आयोजन 20 और 21 मार्च को शहर के वाटसन उवि परिसर में किया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यक्रम को लेकर सोमवार को डीडीसी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। महोत्सव के दौरान स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मैथिली लोकगीत, लोकगाथा, हिंदी गीत और हास्य कार्यक्रमों से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा। दोनों दिनों में कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। महोत्सव का औपचारिक उदघाटन 20 मार्च की शाम पांच बजे आमंत्रित अतिथियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। दिन के समय जिले के विभिन्न स्कूलों के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.