मैनपुरी, फरवरी 18 -- सरकार परिवहन विजन 2030 के लिए तैयारी करने लगी है। इसके लिए रोडमैप तैयार किया गया है। फैसला किया गया है कि अब परिवहन विभाग वाहनों से एकमुश्त टैक्स लेगा। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला स्तर पर परिवहन मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। ये मेले 20 और 21 फरवरी को आयोजित होंगे। मैनपुरी में आयोजित होने वाले मेले के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। ये मेला परिवहन कार्यालय में आयोजित होगा। मेले में वाहन चालक और ट्रांसपोर्ट संगठनों के पदाधिकारी भी बुलाए जाएंगे। उन्हें एकमुश्त कर व्यवस्था की जानकारी दी जाएगी। वाहन चालकों की शंकाओं का समाधान होगा। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए प्रदेश में पंजीकृत वाहनों का लक्ष्य साढ़े पांच लाख रखा गया है। अधिक से अधिक वाहन मैनपुरी में पंजीकृत हों इसके...