कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश थमते ही दिन का पारा पांच डिग्री चढ़ गया। तापमान 27.6 डिग्री से बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह फुहारें पड़ीं, लेकिन दिन में उमस बढ़ गई। मानसून की टर्फ लाइन कानपुर को छू कर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार तक लगातार चार दिन की बारिश में अब तक अगस्त माह में 260.9 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र के बाद डीप डिप्रेशन का क्षेत्र बन गया है। प्रदेश के दक्षिण पूर्वी हिस्सों के कुछ जनपदों में भारी बारिश भी हुई, लेकिन शहर में केवल फुहारें ही रहीं। इस दौरान कुल 3.1 मिमी बारिश हुई। सोमवार व मंगलवार को कुल 20.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई...