नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- अप्रैल महीने में ग्रहों की चाल एक बार फिर बदलाव लेकर आ रही है। इस बार बात हो रही है गुरु ग्रह की, जिन्हें ज्योतिष में ज्ञान, भाग्य और विस्तार का कारक माना जाता है। जब गुरु अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सीधे करियर, धन और सोच पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 43 मिनट पर गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी खुद गुरु हैं। ऐसे में इसे गुरु का अपने ही नक्षत्र में जाना माना जाता है, जिससे इसका असर थोड़ा मजबूत हो जाता है। इस बदलाव के बाद कई लोगों के लिए चीजें धीरे-धीरे बेहतर होती दिख सकती हैं। खासकर कामकाज, पैसे और मौके के मामले में फर्क महसूस हो सकता है।आइए जानते हैं, गुरु की चाल में बदलाव से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन- मेष रा...