मुरादाबाद, मार्च 23 -- मुरादाबाद। स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष मानिक लाल नागर सोमवार को महानगर पहुंचे। उनका संघ पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। इस दौरान मानिकल लाल नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि 20 अप्रैल तक निकायों में कार्य कर रहे संविदा कर्मचारियों को स्थाई नहीं करती है तो एक मई मजदूर दिवस से पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को छह दिसंबर 2025, 11 जनवरी 2026, 27 फरवरी 2026 को 13 सूत्रीय ज्ञापन देकर लगातार मांग की, लेकिन सरकार ज्ञापनों को रद्दी की टोकरी में पटक रही है। अब प्रदेश के सफाई कर्मचारियों ने अपना मन बना लिया है कि वह सरकार से दो-दो हाथ लखनऊ की सड़कों पर करेंगे। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने चन्दौसी,बहजोई,संभल,सिरसी,बिलारी और मुरादाबाद में संघ के वरि...