प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 6 -- प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अनुभव त्रिवेदी ने बताया कि अप्रैल के सापेक्ष राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 20 अप्रैल तक मुफ्त खाद्यान्न का वितरण ई-पॉस से कोटेदार करेंगे। अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेंहू और 21 किग्रा फोर्टिफाइड चावल व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेंहू और तीन किग्रा फोर्टिफाइड चावल (कुल पांच किग्रा) खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। उपभोक्ता अपने कोटेदार से निर्धारित तिथि तक खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...