20 अगस्त को हिरणपुर में होगी प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई
पाकुड़, जुलाई 22 -- हिरणपुर। पीएम पोषण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर सोमवार को हिरणपुर बीआरसी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुधा कुमारी ने की। इस दौरान बीपीओ श्याम ठाकुर, बीआरपी संजय जायसवाल समेत प्रखंड के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। बैठक में राज्य मध्याह्न भोजन प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के आलोक में सामाजिक अंकेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के तहत विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसके लिए विद्यालय स्तर पर आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा निर्धारित प्रश्नावली के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.