नई दिल्ली, जुलाई 10 -- 20 अगस्त को ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन शनि बुध के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में गोचर करेंगे। इस नक्षत्र में शनि 9 अक्टूबर तक विराजमान रहने वाले हैं। रेवती नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से जुड़ा है। वहीं शनि को न्याय और कर्मों का देवता कहा जाता है। ऐसे में इस गोचर का असर हर राशि पर पड़ेगा। हालांकि इस दौरान कुल 3 राशियों को सतर्क रहना है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना है। किसी भी बड़े निवेश से लेकर रिश्ते में गलतफहमियों को बढ़ाने से बचना है। पंडित जी से जानें तीनों राशियों को किस तरह से सतर्क रहने की जरूरत है?रेवती नक्षत्र में शनि गोचर के दौरान सतर्क रहें ये ती...