चम्पावत, अगस्त 24 -- योगेश, चम्पावत। दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन 20 अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इसका मकसद उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांग, दिव्यांग खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत ने बताया कि जिले में पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया गया है। जिसमें डीएम अध्यक्ष, समाज कल्याण अधिकारी सदस्य और एक स्वैच्छिक संस्था का नामित प्रतिनिधि होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...