रुडकी, अक्टूबर 18 -- लक्सर, संवाददाता। असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर अधर्म का अंत किया था। वहीं, मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार कर देवताओं और संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। यह पर्व लोगों को अहंकार, अन्याय और बुराइयों का त्याग कर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।पंडित संदीप भारद्वाज के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। यह भी पढ़ें- Bank Holiday: कल सोमवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI ने क्यों दी है 19 अक्टूबर की छुट्टी पंचांगीय गणना और ...