नई दिल्ली, फरवरी 7 -- सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम अमेरिका मैच में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने संकट के समय 49 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और चार छक्के निकले। सूर्या उस वक्त क्रीज पर टिके, जब भारतीय टीम 46 रन पर चार विकेट गंवाकर जूझ रही थी। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 161/9 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत ने नेत्रवलकर द्वारा डाले गए अंतिम ओवर में 21 रन बटोरे, जिसमें सूर्या ने तूफानी तेवर दिखाए। उन्होंने नेत्रवलकर के ओवर की पहली गेंद पर चौका, दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्का जबकि चौथी गेंद पर चौका जमाया।सूर्यकुमार ने धोनी को पछाड़ा सूर्यकुमार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक अं...