मुजफ्फर नगर, मई 4 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका के निर्माण विभाग के द्वारा शहर के 32 बडे नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका करीब 2.99 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करने जा रही है। इन सभी नालों की सफाई ठेके पर कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर निकाला है।शहरी क्षेत्र में करीब 80 छोटे और बड़े नाले है। जिनसे पानी की निकासी होती है। इन नालों की सफाई कराने के लिए नगर पालिका ने कार्य योजना तैयार की है। निर्माण विभाग के द्वारा सफाई कराने के लिए 32 नालों को चिन्हित किया गया है। इन सभी 32 नालों की सफाई ठेके पर कराई जाएगी। इसके लिए नगर पालिका ने ई टेंडर निकाला है। प्रत्येक नालें की सफाई के लिए निर्धारित धनराशि तय की गई है। वहीं टेंडर होने के बाद संबंधित ठेकेदार को निर्धारित समय पर उक्त नालें की सफाई करनी होगी। इसके लिए नगर पालिका ने संबंधि...