अलीगढ़, जून 21 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर अलीगढ़ में 'पीएम किसान उत्सव दिवस' मनाया गया, जिसका सजीव प्रसारण जिला, विकास खंड और ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया।उप निदेशक कृषि चौधरी अरुण कुमार ने बताया कि इस बार जनपद के 2,91,501 किसानों के खातों में कुल 58,30,02,000 रुपये भेजे गए हैं। इसमें सुधार के बाद शामिल हुए 500 नए लाभार्थी और पुराने रुके हुए किस्तों वाले किसान भी शामिल हैं।कोल विधायक अनिल पाराशर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और बीज वितरित किए। यह भी पढ़ें- 2.91 लाख किसानों के खातों में आई सम्मान निधि उन्होंने किसानों से मृदा स्वास्थ्य जांच कराने और प्राकृतिक खेती अपन...