बरेली, अप्रैल 7 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के अभियान में बच्चों की आभा आईडी बनने का काम पिछड़ गया है। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत कुल 288932 बच्चों में से अब तक महज 21.61 प्रतिशत की ही आभा आईडी बन सकी है। कई ब्लाकों में तो 20 प्रतिशत से भी कम बच्चों की आभा आईडी बनी है। शासन ने आभा आईडी बनाने के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया है।बच्चों के स्वास्थ्य का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने को आभा आईडी बनाई जा रही है। मार्च के अंत तक कुल पंजीकृत बच्चों में से केवल 62427 बच्चों की ही आभा आईडी बनाई जा सकी है। करीब 2.26 लाख बच्चों की आभा आईडी अब तक नहीं बनी है।बिथरी की स्थिति सबसे खराबबिथरी की स्थिति जिले में सबसे खराब है। यहां 18583 पंजीकृत बच्चों में केवल 2670 की आभा आईडी बनाई गई है। क्यारा में 12508 बच्चों मे...