देवघर, मई 3 -- सारठ। शनिवार को विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने 2 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाले प्रखंड के सुखजोरा पीडब्लूडी पथ से बड़ा कोल्हड़िया तक 4 किमी लम्बे सड़क निर्माण की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के 76 वर्षों बाद भी बड़ा कोल्हड़िया एवं छोटा कोल्हड़िया गांव सड़क विहीन था। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही थी। इसको लेकर लगातार ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में पूरा किया जा रहा है। कहा कि सरकार सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। आने वाले दिनों में सारठ के साथ पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों सड़क निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। जिसे आने वाले दिनों में धरातल पर उतारा...