सीतापुर, दिसम्बर 10 -- महमूदाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल महमूदाबाद द्वारा 2.85 करोड़ रूपये की धनराशि गन्ना किसानों के खाते में भेज दी गई है। जीएम पवन कुमार ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 के अंतर्गत मिल द्वारा दिनांक 23 नवंबर 2025 तक क्रय किए गए गन्ने का कुल मूल्य 2 करोड़ 85 लाख रूपये खाते में भेज दी है। अवशेष गन्ने का भुगतान शीघ्र ही कर दिया जाएगा। मिल में 8.90 प्रतिशत रिकवरी दर आ रही है। अब तक मिल द्वारा 3.74 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...