मोतिहारी, अप्रैल 22 -- रक्सौल। सीमावर्ती क्षेत्र में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर से सटे छोटा कोड़ीहार मौजे वार्ड नंबर 2 में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मौके से 2.81 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- पंडौल में 7 क्विंटल गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल र...