झांसी, मई 3 -- झांसी। पुलिस की सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई बरकार है। इसी कड़ी में रविवार को प्रेमनगर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलने और खिलाने वाले दो शातिर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2 लाख 80 हजार रुपए नगद, दो मोबाइल बरामद हुए हैं। इसके अलावा कई खातों से लाखों के ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ है। जांच में पाया कि कई वेबवाइटों के जरिए सट्टा खेला और खेलाया जा रहा था। मुखबिर की सटीक सूचना पर प्रभारी निरीक्षक प्रेमनगर तुलसीराम पाण्डेय, उपनिरीक्षक संत प्रकाश त्रिपाठी, शमशुल हसन, राघवेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार, रिक्रूट आरक्षी दीपू ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार छापेमारी में राहुल गौतम और जयपाल राजपूत को गिरफ्तार किया है। यह लोग सट्टा खिला रहे थे। इनके पास से 2,80,000 रुपए बरामद किए हैं। 02 मोबाइल बरामद किया है। इ...