सोनभद्र, अप्रैल 25 -- घोरावल। स्थानीय पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ने 2.75 करोड़ रुपए की लागत से बने भवनों का लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण यूपीपीसीएल के माध्यम से कराया गया है। इसमें 10 कमरों में शिक्षण कार्य तथा दो कमरों में लैब बनाया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने नारियल फोड़कर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए बेहतर माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया कि इस नवनिर्मित भवन में 12 कमरे बने हैं, इनमें से 10 कमरों में शिक्षण का कार्य किया जाएगा। वहीं दो कमरों में बायोलॉजी और केमिस्ट्री का लैब बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार, कैलाश प्रसाद, सीमा गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राक...