कानपुर, मार्च 20 -- चकेरी, संवाददाता। कागजों में फर्जी फर्म बनाकर बिना माल की खरीद-फरोख्त किए फर्जी टैक्स इनवॉइस और ई-वे बिल जारी कर 2.66 करोड़ की इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में क्राइम ब्र्रांच ने तीसरे आरोपित मोगली को गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले में दो आरोपितों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पकड़े गये आरोपित के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। गैंग का सरगना राकेश साहू अभी फरार है। जिसकी तलाश में टीम लगी है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि कल्याणपुर थाने में जीएसटी अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके मुताबिक अपूर्वा ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा करोड़ों रुपये की आईटीसी चोरी की जा रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी। क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की ...