सोनभद्र, मार्च 7 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में एसआईआर की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिले के कुल 1405078 मतदाताओं में 251319 मतदाताओं के नाम पहले ही काटे जा चुके हैं। जबकि 2491 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फार्म सात पर आवेदन किया है। इसमें 1493 फार्म सात की जांच बीएलओ से करवाई जा रही है। वहीं 314758 मतदाताओं को त्रुटियों में सुधार के लिए नोटिस जारी की गई थी। इसमें 246563 लोगों के नोटिस की सुनवाई की जा चुकी है। दावे और आपत्तियों का समय छह मार्च को समाप्त हो चुका है। एसआईआर प्रक्रिया के तहत अब तक 251319 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में पहले ही काटे जा चुके हैं। दावे और आपत्तियों का समय भी छह मार्च को समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी 2491 मतदाताओं ने नाम कटवाने के लिए फार्म सात पर आवेदन किया है। इसमें 1493 फार्म सात की जांच बीएलओ से करवाई ज...