बदायूं, मई 14 -- बाइक सवार बदमाशों द्वारा 2.50 लाख रुपये की लूट की सूचना पुलिस जांच में फर्जी निकली। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाख 25 हजार रुपये नगद, बाइक, बैग, पर्स, कागजात और अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया कि जमीन की पेशगी के लिए रुपये का इंतजाम न होने पर पूरी कहानी रची गई थी। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र का है। सोमवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि बरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव सैंधी निवासी धर्मेंद्र बाइक से अपनी ससुराल धनौरा जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे गिराकर ढाई लाख रुपये, मोबाइल और बैग लूट लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मेंद्र समेत अन्य लोगों से पूछताछ शुरू की। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस सभी को थाने ले आई। गहन पूछताछ में प...