बरेली, दिसम्बर 11 -- बारादरी पुलिस ने पीलीभीत बाईपास के समीप मादक पदार्थों के तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 243 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस उसके साथ तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। मंगलवार की रात बारादरी पुलिस मेडिकल कॉलेज के पास गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहा है। टीम ने घेराबंदी कर मेडिकल कॉलेज के पास से कैंट के सदर बाजार निवासी तस्कर जाकिर उर्फ भूरा को पकड़ लिया। पुलिस को जाकिर ने बताया कि वह अनपढ़ है और चरस बेचने का काम करता है। वह कासगंज से बुटी से चरस खरीद कर लाता था और बरेली में घूम-घूम कर लोगों को बेचता था। पुलिस ने उसके पास से करीब 2.5 लाख रुपये का चरस बरामद किया है। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.