पटना, फरवरी 9 -- बिहार में मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) के तहत कार्यरत लगभग ढाई लाख रसोइया सह सहायक को अब हर माह उनके पारिश्रमिक भुगतान की सूचना सीधे उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने यह व्यवस्था शुरू करने को लेकर सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एमडीएम) को पत्र लिखा है। दरअसल निदेशालय को इससे अवगत कराया गया था कि रसोइया सह सहायकों को किस महीने का भुगतान किस महीने में में किया जा रहा है, इसकी जानकारी तत्काल नहीं मिल पाती थी। इस अनिश्चितता में उन्हें बार-बार बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे या अधिकारियों से पूछताछ करनी पड़ती थी। इस कठिनाई को लेकर रसोइया समूहों ने पहले भी मध्याह्न भोजन निदेशालय के समक्ष बात रखी थी। उनकी शिकायत और मांग को गंभीरता से लेते हुए निदेशालय ने अब सकारात्मक कदम उठाया है। निदेशालय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.