पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध पलामू पुलिस ने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पांकी थाना क्षेत्र के सोरठ एवं करार गांव के जंगली इलाके में वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम एवं पोस्ता की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसपी के निर्देश पर पांकी थाना, ताल पिकेट एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने सघन अभियान चलाते हुए करीब 2.5 एकड़ क्षेत्र में लगी अवैध अफीम/पोस्ता की फसल को पूरी तरह विनष्ट किया। पुलिस के अनुसार, अवैध खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। नाम-पता सत्यापन के उपरांत संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत वन वाद दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...