प्रयागराज, अप्रैल 23 -- शराब की बची दुकानों के लिए लॉटरी गुरुवार को संगम सभागार में हुई। तीसरे चरण की लॉटरी में कानपुर रोड पर देसी शराब की दुकान का उठान दो करोड़ 48 लाख 43 हजार रुपये में हुआ। तीसरे चरण की लॉटरी में कुल 14 देसी शराब की दुकानों के लिए आवेदन किया गया था। इस चरण में अंग्रेजी शराब व मॉडल शॉप के लिए एक भी आवेदन नहीं आया था। दूसरे नंबर पर मेवालाल की बगिया की दुकान के लिए दो करोड़ 11 लाख तीन हजार 992 रुपये दिए गए। चकमाली झाझरी की दुकान का एक करोड़ 84 लाख 28 हजार 592 रुपये में उठान हुआ। भुसौली टोला की दुकान एक करोड़ 71 लाख 18 हजार 192 रुपये, अलोपीबाग देसी शराब की दुकान एक करोड़ 41 लाख 96 हजार रुपये में उठी। स्टैनली रोड शराब की दुकान एक करोड़ 38 लाख 13 हजार 800 रुपये, बाई का बाग की दुकान एक करोड़ 33 लाख 77 हजार रुपये, लाजपत राय रोड...