संभल, जून 2 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों के लिए नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत बड़ी सौगात के साथ हुई है। शासन ने कंपोजिट स्कूल ग्रांट के तहत स्वीकृत धनराशि का 50 प्रतिशत हिस्सा जारी कर दिया है। इसके तहत जिले के 1273 विद्यालयों को 2 करोड़ 47 लाख 82 हजार 500 रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे विद्यालयों में जरूरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकेगा। जिले के कुल 1289 परिषदीय विद्यालयों में से 16 पीएम श्री विद्यालयों को छोड़कर शेष 1273 विद्यालयों के लिए 4 करोड़ 95 लाख 65 हजार रुपये की स्वीकृत ग्रांट के सापेक्ष यह पहली किस्त जारी हुई है। यह भी पढ़ें- 9.35 करोड़ से चमकेंगे परिषदीय स्कूल धनराशि सीधे विद्यालय प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के खातों में भेजी जाएगी। डीसी निर्माण सचिन सक्सेना ने बताया कि छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों को चार श्रेणियो...