कटिहार, मई 8 -- कटिहार, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल ने अप्रैल के दौरान पूरे ज़ोन में यात्रियों की सुरक्षा को मज़बूत करने, गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाने और एक सुरक्षित रेल वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में अपने प्रयासों को निरंतर जारी रखा। इस महीने के दौरान, आरपीएफ ने रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 3081 मामले दर्ज किए और रेल परिसर में गैर-कानूनी गतिविधियों के लिए 3000 से अधिक अपराधियों पर मुकदमा दायर किया गया। आरपीएफ ने टिकट जाँच अभियानों में भी सहायता की, जिसके परिणामस्वरूप 1074 बिना टिकट यात्रियों की पहचान की गयी और 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि प्रवर्तन के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, आरपीएफ ने नशीले पदार्थों की तस्करी के 33 माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.