गाजीपुर, मई 11 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पौधारोपण अभियान के लिए सैदपुर वन क्षेत्र की नर्सरी में बड़े पैमाने पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जा रहे हैं। वन विभाग की ओर से करीब एक हेक्टेयर भूमि पर क्यारियां बनाकर पौधों का संरक्षण और संवर्धन किया जा रहा है। विभाग को इस वर्ष 2,44,650 पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। वन विभाग द्वारा तैयार पौधों का वितरण सरकारी संस्थाओं, ग्राम पंचायतों और सामाजिक संगठनों को किया जाएगा। नर्सरी में पौधों की नियमित सिंचाई, निराई-गुड़ाई और देखरेख की जा रही है। सैदपुर वन क्षेत्र के रेंजर प्रभारी शंकर नाथ सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पौधरोपण का अभी लक्ष्य नहीं पूरा कर सका जिले का वन विभाग उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने औ...